बारिश से कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर तीन गायों की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव नवादा सिरौली में वारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया। जिसमें दबकर तीन गायों की मौत हो गयी। जबकि घरेलू सामान खराब हो गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य रामबाबू बाथम के कच्चे मकान की छत और दीवार शनिवार को करीब ११ बजे बारिश के कारण गिर गई। मकान में रामबाबू की तीन गायें बंधी थीं। साथ ही आठ-दस बोरी गेहूं और भूसा भी मलबे में दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबे को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मलबे से गायों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों गायों की मौत हो चुकी थी। हादसे में रखा गेहंू और भूसा भी पूरी तरह खराब हो गया है। रामबाबू बाथम ने घटना की सूचना गांव के प्रधान और लेखपाल को दी है। समाचार लिखे जाने तक लेखपाल व प्रधान मौके पर नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *