बारिश में जमींदोज हुआ कच्चा मकान, सामान दबा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। वारिश के चलते कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें गृहस्थी का सामान दब गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार वारिश के चलते सोमवार को मोहल्ला घसिया चिलौली में गोपाल का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गोपाल ने बताया कि वह अपने भाई अखिलेश के साथ उपरोक्त मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मकान का एक हिस्सा गिरा है, जबकि दूसरे हिस्से में वह रहते हैं। घटना की सूचना लेखपाल को दी गयी। जिस पर लेखपाल तामेश्वर प्रसाद राणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर ली गई है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बताते चलें कि क्षेत्र में करीब एक माह से बाढ़ का कहर जारी है। वहीं बरसात भी रुक-रुककर हो रही है। जिसके चलते कई कच्चा व जर्जर मकान जमींदोज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *