दो पुत्रियों व पुत्र की पढ़ाई का खर्च वहन करने का लिया जिम्मा
दो चार दिन में राजपाल कश्यप के साथ फिर आने का दिया भरोसा
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव पीडीए महापंचायत में भाग लेने के बाद मृतक सोबरन पुत्र सियाराम बाथम के घर पहुंचे और पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी।
जानकारी के अनुसार बीते 24 दिसंबर 2025 की रात में दावत खाकर लौट रहे गांव में रसीदपुर निवासी सोबरन पुत्र सियाराम बाथम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव पीडि़त परिजनों के घर पहुंचे और उनसे वार्ता की। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मृतक का पुत्र जो कक्षा 10 में गांव किसरोली में पढ़ रहा है, की पढ़ाई का पूरा खर्चा वहन करने की बात कही। साथ ही उसको अपने संस्थान में नौकरी दिलवाने की बात कही। जिससे पीडि़त परिवार का खर्च चल सके। मृतक की पत्नी भानवती से वार्ता की तथा उनकी दो पुत्रियों नेहा व काजल की भी पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने की बात कही। उन्होंने पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया कि दो-चार दिन में अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कश्यप सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप तथा अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वह दोबारा फिर आयेंगे और हर सम्भव मदद करने की बात कही।
मृतक परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
