राजस्व प्राप्ति कम पाये जाने पर खनन अधिकारी को निलंबन करने की संस्तुति

मंडी सचिव के बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन रोकने के आदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। वाणिज्य कर विभाग की वसूली कम पाई गयी। डीएम ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई। परिवहन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पायी गयी। विभाग द्वारा डग्गामारी पर प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रेशरहॉर्न व हूटर के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सभी विभागाध्यक्ष से प्रेशरहॉर्न हटाने का प्रमाणपत्र एआरटीओ प्राप्त करे। विद्युत विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पायी गयी। डीएम ने ट्रान्सफार्मर का रिप्लेसमेंट समय से हो व सभी जर्जर तार व केबिल चेंज कराने के निर्देश दिये। सातनपुर मंडी समिति सचिव के बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन रोकने के आदेश आदेश दिये। नगर निकायों को सिंगल यूथ पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये। खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई तथा खनन अधिकारी द्वारा प्रवर्तन का कार्य नहीं किया जा रहा। डीएम ने खनन अधिकारी के निलंबन के लिये शासन को लिखने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *