कर करेत्तर की समीक्षा में कई विभागों की वसूली पायी गई कम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से कम पाई गई। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। आबकारी विभाग की वसूली कम पाई गई। परिवहन विभाग का वसूली कम पाई गई। खनन विभाग की वसूली कम पाई गई। मंडी फर्रुखाबाद की वसूली कम पाई गई। विद्युत विभाग की वसूली कम पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, स्टाम्प व निबंधन विभाग प्रवर्तन का कार्य बढ़ाये, जिन विभागों की बसूली कम है वह बढ़ाये। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सी0एम0 डैशबोर्ड के पैरामीटर चेक करेंगे व उसमें सुधार लायेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी अमृतपुर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी अमृतपुर व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *