नदी में घुसकर बना रहा था रील, डूबा

रेस्क्यू जारी, एडीएम से लेकर पुलिस अधिकारी मौजूद
शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज)। रील बनाना एक युवक पर भारी पड़ गया और वह नदी में डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। गांव बहादुरपुरा निवासी बिजलेश रील बनाने को नदी में कूदा फिर निकल आया, उसके बाद वह दोबारा कूद गया, लेकिन इस बार वह डूब गया। रेस्क्यू देर रात तक जारी रहा लोदीपुर खन्नौत नदी का मामला है।एडीएम वित्त समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और मामले का जायजा लिया।डूबने वाला विजलेश उर्फ घूरे बहादुरपुरा का रहने वाला है। उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
सूचना मिलते पहुंची पीएसी, पुलिस दो घंटें से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *