मोहर्रम के त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष ने ली पीस कमेटी की बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने कल होने वाले मोहर्रम के त्यौहार को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पीस कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें बैठक के दौरान सभी समुदाय के लोगों से शांति तथा सद्भावनापूर्ण मोहर्रम को त्यौहार मनाने की अपील की तथा लोगों से मोहर्रम के जुलूस को निकालने के बारे में होने वाली परेशानियों की भी जानकारी जुटाई तथा कस्बे में कई समस्याओं को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन अनिल राजपूत को अवगत कराया। उन्होंने थानाध्यक्ष को हर संभव समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा,नगर पंचायत चेयरमैन अनिल राजपूत, अल्पसंख्यक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, देवेंद्र सिंह राजपूत, राजेश राजपूत, फारूक अली, हरिओम राठौर, प्रमोद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *