क्षेत्रीय विधायक व बीडीओ ने सुनीं जनता की समस्यायें

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार क्षेत्रीय विधायक तथा विकास खंड अधिकारी ने जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरापुर नगला मकोड़ा में आज शासनादेश के द्वारा चलाई जा रही गांव की समस्या गांव में निवारण के तहत जन चौपाल लगाकर क्षेत्रीय विधायक तथा विकास खंड अधिकारी ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं। जिसमें विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान तथा ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप राजपूत ने आवास रिचेकिंग, क्रॉप सर्वे, पेंशन योजना सहित अन्य कई योजनाओं पर चर्चा की तथा ग्रामीणों से जमीनी हकीकत जानी। विकास खंड अधिकारी ने सभी ग्रामीणों से समस्याओं के निस्तारण के लिए आवेदन करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में आने के निर्देश दिए तथा कहा कि वहीं पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और सभी लाभार्थी अपनी-अपनी समस्याओं को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में लिखकर दें। यह सभी गांव की समस्याएं हैं। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान, क्षेत्रीय विधायक सुरभि, एडीओ ग्राम विकास सुखदेव सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप राजपूत, ग्राम प्रधान रामनिवास राजपूत सहित सभी ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *