क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आरपी इंटर कालेज कमालगंज में हुआ। प्रबंधक अश्वनी वर्मा, प्रधानाचार्य कैप्टन बलविन्दर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यअतिथि खण्ड विकास अधिकारी उपाध्याय ने प्रधानाचार्य कैप्टन बलविन्दर के साथ रैली आरम्भ करायी। क्रीड़ा प्रतियोगिता संयोजक कैप्टन बलविन्दर सिंह व सह संयोजक प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा ने व्यवस्था देखी। ३ हजार मीटर बालक दौड़ में जितेन्द्र प्रथम, सुमित द्वितीय, सतेन्द्र तृतीय रहे। लम्बी कूद में अमित कुमार प्रथम, धनपाल व ललित द्वितीय, प्रांशु तृतीय रहे। २०० मीटर दौड़ में सुशील प्रथम, अनुज द्वितीय, शैलेन्द्र तृतीय रहे। ८०० मीटर दौड़ में सुशील कुमार प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय, अभिजीत तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग ३ हजार मीटर दौड़ में साधना प्रथम, मोनिका द्वितीय, निक्की तृतीय रही। लम्बी कूद में कु0 रुचि प्रथम, कोमल द्वितीय, रुचि तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग भाला फेंक में बबिता पाल प्रथम, रीता द्वितीय, भारती तृतीय रही। तबा फेंक बालिका वर्ग में संजना प्रथम, बबिता पाल द्वितीय, काजल तृतीय रही। सीनियर जंजीर गोला फेंक में कु0 संजना प्रथम, महेश्वरी द्वितीय, रीता तृतीय रही। कैप्टन बलविन्दर सिंह ने कहा कि खेल में भाग लेने से मानसिक व बौद्धिक विकास होता है और खेलों को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी उपाध्याय ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक क्षमता बढ़ती है और बच्चों के अंदर खेल की प्रतिभाग निखर कर सामने आयेगी। सह संयोजक प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। सभी विजेता खिलाडिय़ों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *