पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दिखाएंगे हरी झंडी, शहीदों के सम्मान में निकलेगी ऐतिहासिक यात्रा
सैफई : भारत चीन युद्ध 1962 में शहीद हुए अमर वीरों की याद में निकाली जा रही रेजांगला–रज कलश शौर्य यात्रा को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार सुबह सैफई स्थित स्व. मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को सैफई तहसील मुख्यालय स्थित प्रधान संघ कार्यालय में अहम बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता आयोजन के प्रमुख प्रो. (डॉ.) शिवराज सिंह यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा, इटावा ने की। उन्होंने बताया कि यात्रा शनिवार शाम मध्य प्रदेश से रवाना होकर उदी क्षेत्र के रास्ते इटावा जिले में प्रवेश करेगी, जहां प्रभारी पदाधिकारी यात्रा को ग्रहण करेंगे। इसके बाद यात्रा शहीद लांस नायक दयाराम यादव ग्राम मड़ैया गढ़ जेतपुरा उदी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष राधाकृष्ण यादव, अरुणेंद्र (नीलू) यादव प्रधान,बलराम सिंह यादव प्रधान, यशपाल यादव प्रधान और सोनू यादव प्रधान सहित कई प्रधानों ने यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि शहीदों की स्मृति में निकाली जा रही यह यात्रा पूरे जनपद का गौरव बनेगी।
प्रो. (डॉ.) शिवराज सिंह यादव ने कहा कि यह यात्रा शहीदों के शौर्य और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगी
5 अक्टूबर रविवार सुबह 9 बजे नेताजी समाधि स्थल से यात्रा के शुभारंभ के बाद सैफई ब्लॉक सभागार में संबोधन एवं सम्मान समारोह होगा। यात्रा जसवंतनगर होते हुए भटपुरा गांव पहुंचेगी, जहां शहीद सुल्तान सिंह यादव के आवास पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद इटावा शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए भर्थना मार्ग से औरैया जनपद की ओर आगे बढ़ेगी।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, राजीव यादव, रामनरेश यादव, भारत सिंह यादव, अनुराग यादव, देवेन्द्र यादव, रामशरण यादव, रमेश यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
