फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड बढ़पुर की ग्राम पंचायत गुतासी के प्रधान आशीष मिश्रा द्वारा कायाकल्प योजना के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय का कार्याल्प कराया जा रहा है।
गुतासी ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा ने बताया कि पंचायत घर, नाली मुक्त, पक्की सडक़, राशन की दुकान, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का भी कायाकल्प सुदंरीकरण कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है। विद्यालय के मुख्य गेट को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। उन्होंने बताया कि बढपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुतासी लगातार जिले व प्रदेश में सबसे ऊंचे पायदान पर है। गांव में नये-नये तरीके से गांव को सुसज्जित बनाने के संकल्प के साथ प्रयास लगातार जारी है। पक्की सडक़े, लहराते हर पेड़, गांव में प्रवेश करते ही गांव के ऐतिहासिक विकास की पटकथा स्वयं ही लिख रहे है। उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल और भी बेहतर बनाया गया है। कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिसका अनावरण प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा किया जा सकता है। आशीष मिश्रा को मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है और १३ जुलाई को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में भी सम्मानित किया जायेगा, इसके साथ ही गांव में विकास कार्य को लेकर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
गुतासी ग्राम प्रधान द्वारा उ0प्रा0वि0 का कराया जा रहा कायाकल्प
