नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज एचपी गैस एजेंसी पर दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की रेखा गुप्ता के शपथ लेने पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया तथा आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया।
बताते चलें कि गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता को शपथ दिलायी गयी। उनके शपथ लेते ही भाजपाई जश्न में डूब गये। सभी ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, एचपी गैस एजेंसी मालिक मोनिका गुप्ता, राजेश गुप्ता, युवा आकाश गुप्ता, हेम सिंह लोधी, संजीव गुप्ता, योगेंद्र सिंह राठौड़, रोहित गुप्ता, विनीत भारद्वाज, नितिन गुप्ता, अवनीश गुप्ता, डॉ0 विवेक चतुर्वेदी, सचिन शाक्य, वैभव अवस्थी, पंकज गुप्ता, शिव सिंह फौजी आदि भाजपाई उपस्थित रहे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता ने ली शपथ, जश्न में डूबे भाजपाई
