उन्नाव, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने विधानसभा क्षेत्र 162 बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायज़ा लिया।इस दौरान स्थानीय निवासियों से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया ।
बांगरमऊ विधानसभा के कटरी क्षेत्र में गंगा नदी के उफान से स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है।पानी का बहाव तेज होने से अनेक गाँव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। ग्रामीण अपने घरों के भीतर पानी भर जाने के कारण छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। पशुओं के चारे की भी भारी कमी हो गई है और पीने के पानी की समस्या भी गंभीर रूप से सामने आई है।श्री यादव ने जनपद के उच्चाधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने,बीमारी से बचाव हेतु दवाओं के छिड़काव,पेयजल की समुचित व्यवस्था,एवं किसानों की फसलों के हुए नुकसान की भरपाई हेतु उन्हें उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की माँग की।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी सैय्यद इरफान, शिवशंकर गौतम,जिला सचिव रामबहादुर यादव,जिला सचिव लवकुश यादव,प्रिंस यादव,मनीष सैनी,अजय यादव,महिला सभा ज़िलाध्यक्ष अल्वी मिश्रा,फ़ारूख़ ख़ान,शैलेन्द्र पाल,अनूप यादव,राजा बेटा ब्लॉक अध्यक्ष गंज मुरादाबाद,रामऔतार यादव,मोनू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
