बाढ़ प्रभावित लोगों में वितरण किया राहत सामग्री पैकेट

चुनार। मिर्जापुर। सीखड़ विकास खंड मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी वित्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। बगहा गांव निवासी दिव्यांग राजेश कुमार सिंह को एसडीएम अजय कुमार सिंह, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा द्वारा बाढ़ राहत सामग्री किट प्रदान कर राशन कीट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कुल दो सौ अस्सी लोगों राशन कीट वितरण किया गया। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही। इस दौरान पसियाही में 50, पिपराही में 40, ईश्वरपट्टी में 50 व विदापुर में 60 राहत सामग्री पैकेट वितरण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कल्पना, ब्लाक प्रमुख छत्रपति सतेन्द्र कुमार सिंह, शिवप्रसाद दुबे, दिनेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज,एडीओ पंचायत अरुण मिश्रा,राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार पांडेय, तारकेश्वर मिश्रा,लेखपाल विंध्यवासिनी मिश्र,जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *