शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के ग्राम सिंगुलापुर में बाढ़ आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामग्री वितरित की। एवं क्षेत्रीय जनमानस से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी,तहसीलदार संध्या यादव,प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा.प्रवीण दीक्षित, शम्भू रतन मिश्रा,जि.पं.सदस्य लालाराम राजपूत,जिला कार्यसमिति सदस्य गोविन्द पाठक, प्रधान अंगद मिश्रा,पूर्व प्रधान विकास मिश्रा,नरवीर यादव सूरापुर, सोनपाल कुशवाहा,अनिल मिश्रा,अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर आम लोगों को बंधाया ढांढ़स
