सनातन परंपराओं को जीवंत करते हैं धार्मिक आयोजन

 पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में चल रही रामकथा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाण्डेश्वरनाथ मंदिर सत्संग भवन में आयोजित कथा में पाली हरदोई से आये कथावाचक शिवशरण अग्निहोत्री ने अपने मुखार बिन्दु से रामकथा की अमृत वर्षा की। आयोजक आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना की देखरेख में कथा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने आचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सामाजिक एवं साहित्यक सरोकारों को समर्पित संस्था श्रद्धांरानी स्मृति संस्थान ने ऐतिहासिक पंडा बाग मंदिर में रामकथा का श्रवण करवा रहे कथा व्यास, भजन गायक एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित कर धार्मिक आयोजन के माध्यम से सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखने का आवाह्न किया। पंडाबाग के सभागार में चल रही कथा में शिव शरण अग्निहोत्री को स्मृति संस्थान के अध्यक्ष संजय गर्ग ने सम्मानित किया साथ ही संरक्षक तारा रानी गुप्ता को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महिला जिला अध्यक्ष प्रीति तिवारी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्वेता दुबे ने कथा व्यास को सम्मानित करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक अध्यात्म की जागृति करते रहें। इस मौके पर स्वदेश दुबे, रोहित शर्मा, श्यामजी गर्ग, पूनम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *