पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रवक्ता एके सिंह, दद्दू जी ने दी श्रद्धांजलि.

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जेएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के स्व0 पिता पूर्व प्रवक्ता एके सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि हवन पूजन व श्रद्धा समर्पण के साथ सोनी निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें शिक्षाविद् वरिष्ठ समाजसेवी बाबू सिंह यादव दद्दू जी ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ हुआ व आहूतियां देकर पूर्व प्रवक्ता को श्रद्धा नमन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर शिक्षाविद् बाबू सिंह दद्दू जी ने पूर्व प्रवक्ता स्व0 एके सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। बड़ी तादात में संभ्रांत लोगों ने मौजूद रहकर श्रद्धांजलि दी। हवन यज्ञ स्वामी सुधानन्द व सदानन्द ने कराया। इस अवसर पर प्रदीप यादव टीटू, प्रतिपाल सिंह पिंटू, सुरेंद्र सिंह गौर, सुखवीर सिंह यादव, नरेशचंद्र यादव, रघुवीर सिंह यादव, बीआरएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक नरेश चंद्र दुबे, मनोज कुमार, सरोज कुमार आदि मौजूद रहे। कस्बे के संभ्रांत लोग बड़ी तादात में पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *