फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। व्यापारियों द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रख लेने से यातायात अवरुद्ध होने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में फुटपाथ खाली कराये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र छोटी जेल से पुलिस लाइन मार्ग पर स्थित दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने की हिदायत दी और जो अवैध तरीके से अतिक्रमण दिखायी दिया उसे जेसीबी से हटवाया गया। इस दौरान कई व्यापारियों की नगर पालिका कर्मियों से नोकझोंक हुई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने साफ तौर पर व्यापारियों से कह दिया कि आप जो भी व्यापार से संबंधित सामान है वह दुकान के अंदर रखे।
फुटपाथ पर न लगाये। इसके लगा देने से यातायात अवरुद्ध हो जाता है कभी-कभी घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान नगर पालिका ने कुछ लोगों के चालान भी किये। जिसमें ग्रानगंज स्थित दुकानदार अनूप गुप्ता जिनकी दुकान में दोना पत्तल आदि सामान दिखायी दिया। वहीं ग्रानगंज स्थित दुकानदार कमल का भी चालान किया। नगर पालिका की ओर से बताया गया कि प्रतिबंधित सामग्री विके्रता के यहां मिलने पर उसका १० हजार रुपये का व दूसरे का एक हजार रुपये का चालान किया गया और हिदायत दी गई कि आगे से वह यह न करें। इस दौरान नगर पालिका से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फतेहगढ़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दुकानदारों का हुआ चालान
