दोबारा हुए पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण प्राकृतिक निकला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक व डॉ0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा पुन: पोस्टमार्टम कराकर घटना का सही अनावरण किया गया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम शिवरई बरियार में राधेश्याम उर्फ रामदास शाक्य व रामफल सक्सेना का मकान आमने सामने है। दिनांक ३ अक्टूबर की रात लगभग ९ बजे राधेश्याम के परिवार की एक ८ वर्षी बच्ची द्वारा अपने मकान की छत से उल्टी की गयी। जो रामफल सक्सेना की पत्नी के ऊपर गिरी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जिसकी सूचना राधेश्याम के पुत्र द्वारा डायल ११२ को दी गयी थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन मारपीट का होना नहीं पाया था। इसके कुछ देर बाद ूसूचना प्राप्त हुई कि राधेश्याम के सीने में दर्द हो रहा है। उन्हें लेकर उनके परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज व प्रभारी निरीक्षक कायमगंज मौके पर पहुंचे थे। मृतक के जिस्म का मुआयना करने पर कोई जाहिरा चोट नहीं पायी गयी थी। मृतक के परिजनों द्वारा विपक्षी रामफल सक्सेना व उनके पुत्रों द्वारा अपनी छत से राधेश्याम के मकान की छत पर ईंट पत्थर फेंककर राधेश्याम के सीने में चोट पहुंचाने एवं उसके फलस्वरुप हार्टअटैक होने के कारण राधेश्याम की मृत्यु हो जाने का आरोप लगाया है। जब सीओ कायमगंज व प्रभारी निरीक्षक द्वारा मौके पर घटना की जानकारी की गयी तो वहां पर पथराव या मारपीट की कोई बात नहीं पायी गयी। रात में पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। ४ अक्टूबर को जब मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया, तो डाक्टर द्वारा चार एंटीमार्टम इंजरी अंकित की गयीं। इसके बाद फतेहगढ़ पुलिस ने अपनी सूझ बूझ के बाद पुन: पोस्टमार्टम कराने की जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से अनुमति लेकर शमशान से जाकर शव को वापस लाकर पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया। उसमें भी कोई भी चोट नहीं आई और मृत्यु का कारण प्राकृतिक बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *