अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।एनसीसी के कैडेटों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी साथ ही मार्च पास किया। कुलपति के द्वारा राष्ट्र के प्रति संकल्प व शपथ पढ़ा गया जिसे अन्य वैज्ञानिकों,अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा दोहराया गया।कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय नेताओं की दूरदर्शी दृष्टि को याद करते हुए कहा कि इन्ही लोगों ने देश को पिछले 74 वर्षों में प्रगति के गौरवशाली पथ पर चलने में सक्षम बनाया।संविधान के बिना देश को चलाना मुश्किल कार्य है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया।इस मौके पर कुलपति ने वर्षभर की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भविष्य की योजनाओं एवं रणनीति से भी अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। देशभक्ति गानों पर नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी।इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी,वैज्ञानिक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

