
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटर नेशनल स्कूल व सीपी विद्या निकेतन में हर्षाेल्लस के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। उपनिदेशिक अंजू राजे ने ध्वजारोहण किया। निर्देशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि मनुष्य द्वारा अपने कार्य को तन्मयता से ईमानदारी पूर्वक किया जाना ही देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल फोन का आवश्यकता से अधिक प्रयोग कर रहे हैं। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के मिसयूज से बच कर पढ़ाई में रुचि बढ़ाए।

प्रधानाचार्य डॉ0 विनोदचंद्र शर्मा ने बताया कि जो समस्याएं हमारे जीवन को और देश को आगे बढ़ाने में बाधक है। उनका सामना भी उसी अंदाज में किया तो सफलता भी निश्चित ही मिलती है। आराध्या, शरणया, स्प्रीहा, काया ने सच है कि भगवान हैं नामक गीत की शानदार प्रस्तुति दी। सचिन, सृजिता, सूर्यांश, लविश के गु्रप ने अखंड भारत का अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को ऐसा भाव मुग्ध किया। अर्जुन ने भाषण व अन्वी मिश्रा ने स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला। हेडमिस्टे्रस संदीपा कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन फहमिदा रजा ने किया। सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में मुख्य अतिथि जवाहर सिंह गंगवार, व विशिष्ठ अतिथि मिथलेश अग्रवाल ने झण्डे को सलामी दी और विचार व्यक्त किये। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, अमर सिंह खटिक, डा0 मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
