किसी अन्य स्थान पर लगाने की डीएम से मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक सिम कम्पनी का टावर आबादी से कहीं अन्य स्थान पर लगाये जाने के लिए फतेहगढ़ क्षेत्र नवदिया के निवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए अपनी अपत्ति जतायी है।
दिये गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि नवदिया मोहल्ले के संजीव कुमार मिश्रा उर्फ संजू पुत्र स्व0 ग्रीश चन्द्र जो स्वयं को एक सिम कम्पनी का कर्मचारी बताता है। अपनी दो मंजिला छत पर टावर लगवा रहा है, जो मानक की अवेहलना है। टावर लगने से उससे निकलने वाले रेडियशन किरणे/चुम्बकिये किरणे मानव शरीर को गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदयरोग, थाईराइड एवं मस्तिष्क संबंधी अन्य बीमारियंा ग्रसित कर लेती है। टावर से निकलने वाले रेडिएशन से गौरैया चिडिय़ों को प्रजाती नष्ट हो रही है। संजीव मिश्रा द्वारा अपनी छत पर टावर लगाने से आसपास के लोगों को इससे आपत्ति है। पीडि़तों ने मांग की कि टावर लगने से रोका जाना न्यायहित व जनहित में है। अन्यथा इस टावर से निकलने वाली किरणे मानव जीवन पर खतरा पैदा कर सकती है। पीडि़तों ने टावर को आबादी से कुछ दूर किसी अन्य स्थान पर लगवाने की मांग की। शिकायत करने वालों में सत्यप्रकाश, आलोक दीक्षित, राजीव तिवारी, अमर सिंह, विजय, प्रमोद कुमार, त्रिपुरारी त्रिवेदी, शुभम मिश्रा, मुकेश, अखिल मिश्रा, अनुसूइया दीक्षित आदि ने हस्ताक्षर किये है।
आबादी क्षेत्र में लगाये जा रहे टावर पर निवासियों ने जतायी आपत्ति
