फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सशक्त पीडीए के शिल्पकार अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से जनपद में छात्र, नौजवान जागरूकता अभियान के तहत समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव/ अभियान प्रभारी सुमित कन्हैया की उपस्थिति में श्रीराम सिंह इंटर कॉलेज कायमगंज में छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाना एवं पर्चा वितरित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खां और उनकी पूरी कार्यकारिणी के साथियों ने सहयोग किया। प्रताप सिंह यादव व सर्वेश अंबेडकर मौजूद रहे। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, अशोक अंबेडकर, सोमेंद्र यादव, मुसव्वर अली, अरविंद यादव, सरवर अंसारी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
कायमगंज में सपा छात्रसभा द्वारा भरवाये गए संकल्प पत्र
