हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दी गई जिम्मेदारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। रुपेश गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने घर १३ से १५ अगस्त तक तिरंगा लगाये। कार्यक्रम को मजबूती देते हुए जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने कहा कि सभी पदाधिकारी राष्ट्रहित में अपने घरों में तिरंगा लगाये। हर क्षेत्र में पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को निभाये। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यालयों में, घरों में, प्रतिष्ठानों पर झण्डा लगाकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को मजबूत करें। जिला मंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस जिम्मेदारी को निभाये। इस अवसर पर अभिषेक बाथम, मयंक बुंदेला, धर्मेन्द्र राजपूत, अनुराग चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *