एडियो एग्रीकल्चर हुए सेवानिवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खंड विकास कार्यालय के सभागार में एडियो कृषि विभाग विनोद कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समस्त स्टाफ ने उन्हें फूल-माला पहनाकर विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत ने माला पहनकर और उपहार देते हुए कहा कि एडियो एग्रीकल्चर जिन्होंने लगातार पांच वर्षों का योगदान इस ब्लॉक में दिया है। जिनके जाने से हम लोगों को काफी कष्ट होगा। ऐसे ईमानदार तथा अडिग और साफ सुथरी छवि के व्यक्ति बहुत ही कम होते हैं। वहीं जिला महामंत्री फतेहचंद राजपूत ने माला पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर भगवत गीता भेंट की तथा कहा कि जब से मैं इनसे मिला हूं तब से इन्होंने मुझे बड़े भाई जैसा सम्मान दिया और ईमानदारी से अपना कार्य करते हुए आज अपने कार्य से पद मुक्त हो रहे हैं जिनके उज्जवल भविष्य की मन कामना करता हूं। खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने माला पहनकर और उपहार देते हुए कहा कि आज हमारे बीच से एक कर्मठ और जुझारू तथा ड्यूटी के लिए पाबंद व्यक्ति को आज कार्य मुक्त किया जा रहा है। जिसका हमें दिल की अनंत गहराइयों से खेद रहेगा। इस मौके पर समस्त ब्लॉक के स्टॉफ की ओर से श्रीराम दरबार की प्रतिमा भी भेंट की गई। इस मौके पर बीडीओ, पंचायत आलोक दुबे, सचिव विनय चौहान, अंजलि प्रजापति, कंचन रावत, अभय राज, विजय राठौड़, बड़े बाबू, एपीओ गौरव कुमार, जिला अध्यक्ष सफाई कार्मिक विमल कुमार सहित ब्लॉक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *