सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दीपावली से पहले महंगाई भत्ता दिलाने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। दीपावली से पूर्व महंगाई भत्ता दिलाने का आदेश करने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान कटियार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाये। पेंशनर्स के साथ सरकारी कर्मचारियों के साथ व्यवहारिक सम्मान किया जाये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 प्रभुदयाल ने कहा कि आठ नवंबर को द्विवर्षीय अधिवेशन कराया जायेगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव को आमंत्रित किया जायेगा। इसी दिन द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को घर, परिवार एवं सरकारी विधाओं से उपेक्षा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार बाजपेयी ने किया। इस मौके पर सुखदेव दीक्षित, डा0 जीएस राजपूत, अवधेश मुरारी पाण्डेय, नरेश बहादुर प्रतिहार, रामशरन शर्मा, अमरनाथ कश्यप सियाराम, जोगराज सिंह, विनोद कुमार, मुनीश चन्द्र दीक्षित, करन सिंह राठौर, आदेश सिंह, जागेश्वर प्रसाद राजपूत, देवी प्रसाद, सुभाष चन्द्र शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, बुद्वसेन मिश्रा, सुरेश चन्द्र सक्सेना, लालाराम कठेरिया, सुुरेन्द्र सिंह, रामपाल शर्मा, रामनंदन कश्यप, विनोद कटियार, डा0 वेदप्रकाश भारद्वाज, जगदीश शरण दुबे, रामरतन लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *