पेंशनर्स दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित

 एसोसिएशन ने समस्याओं को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन दिवस पर जिलाधिकारी के समक्ष समस्यायें उठायी गई। पिछले पांच वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन निरंतर शिक्षकों व अन्य लोगों की समस्यायें उठाकर ज्ञापन दिया जा रहा है, परन्तु अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जबकि हर १७ दिसम्बर को पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है उनकी समस्याओं का निराकरण होता है। अध्यक्ष विष्णु भगवान कटियार व जिला मंत्री अफजल हुसैन व राजेश निराला के नेतृत्व में १० सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में दर्शाया कि जिला मुख्यालय पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भवन उपलब्ध कराया जाये। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मेडिकल भुगतान हेतु सीएमओ कार्यालय में बिल कई महीनों से पड़े रहते है कोई सुनवाई नहीं की जाती है। लोहिया अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्चा बनवाने व दवा के लिए अलग से काउंटर खोला जाये। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक तीन माह में स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाये। बीएसए कार्यालय में सेवा पुस्तिकाओं पर परिवारिक पेंशन का विवरण अंकित नहीं है उसे कराया जाये। सेवानिवृत्त शिक्षक को उनकी सेवा पुस्तिका उपलब्ध करायी जाये। नेशनल वेतन वृद्धि मिलने से आ रही दिक्कतों का समाधान किया जाये। पेंशनर्स दिवस पर विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिये जाये। पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भेदभाव न किया जाये आदि मांगों का डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रभु दयाल, अफजल हुसैन, राजेश निराला आदि मौजूद रहे। साथ ही ८० वर्ष से ज्यादा उम्र के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया गया। बैठक में डीएम, सीडीओ व सीएमओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता सीडीओ ने की। संचालन अखिलेश अग्निहोत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *