फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बेसिक शिक्षाधिकारी को सम्बोधित नेशनल वेतन वृद्धि हेतु व सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिकायें एवं पीपीओ उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों की काल्पनिक वेतन वृद्धि व शासन द्वारा पेंशन संसोधन आदेश निगृत किया जाये। 2006 से 2012 तक कार्यालय द्वारा ही वेतन वृद्धि देनी थी। अभी तक पूर्ण रुप से लंबित है। 2006 से 2015 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिकायें सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन संसोधन हेतु भेजी गई थी। विकास खण्ड के लिपिको द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश सेवा पुस्तिकायें वापस कार्यालय को नहीं हो पायी है। १७ दिसम्बर २०२४ को मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया था कि सेवा पुस्तिकायें उपलब्ध करायी जाये। सेवानिवृत्त शिक्षकों की अधिकांश सिलेक्शन गे्रड की वृद्धि धनराशि का भुगतान लंबित है। कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया, परन्तु लिपिकों की उदासीनता का कारण बना हुआ है। कार्यालय द्वारा पीपीओ उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसके कारण वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पा रहा है आदि सेवानिवृत्त शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जाये। इस मौके पर राजेश निराला, नेत्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, जागेश्वर सिंह, नौसे, रामसनेही, मुनीश चन्द्र दीक्षित आदि सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने वेतन वृद्धि व पीपीओ उपलब्ध कराने की उठायी मांग
