नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत की गई सीसीटीवी कैमरे के इन्टीग्रेशन कार्यां के प्रगति की समीक्षा

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। गुरुवार को राज्य स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत सेफ सिटी योजना में नगर निगम सीमान्तर्गत नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे के इन्टीग्रेशन के कार्याें के प्रगति की समीक्षा की गयी।उल्लेखनीय है कि श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक/पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रही है।नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत नगर निगम सीमान्तर्गत स्थापित प्रतिष्ठानों,होटलों, अस्पतालों,कार्यालयों और निजी भवनों में स्थापित 1324 सीसीटीवी कैमरों के इन्टीग्रेशन की कार्यवाही की जा रही है।नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा ने बताया कि सेफ सिटी के अन्तर्गत अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने,महिला सुरक्षा के दृष्टिगत नगर सीमान्तर्गत स्थापित प्रतिष्ठानों,होटलों,अस्पतालों, कार्यालयों एवं निजी भवनों के कैमरों का इन्टीग्रेशन का कार्य कराया जा रहा है,जिसका नियंत्रण नगर निगम द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से किया जायेगा। इसके साथ साथ नगर निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का भी सम्यक पर्यवेक्षण स्थापित कैमरों के द्वारा किया जायेगा।इन कैमरों के माध्यम से नागरिक सुरक्षा के साथ साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी किसी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न न हो, इसकी भी निगरानी की जायेगी।वर्तमान में 600 कैमरों के इन्टीग्रेशन का कार्य पूर्ण कराया गया है।यथाशीघ्र लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।बैठक में अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला,मुख्य अभियन्ता राजवीर सिंह,अधिशाषी अभियन्ता अनूप सिंह,सहायक अभियन्ता आर.पी. यादव,अवर अभियन्ता अरूण कुमार सिंह एवं अन्य अभियन्ता उपस्थित रहे।

 अमिताभ श्रीवास्तव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *