रंजिशन बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी को घेरकर पीटा

सोने की चेन, अंगूठी, 30 हजार की नकदी लूटने का लगाया आरोप
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने बिल्डर को घेरकर मारपीट की। पीडि़त ने मारपीट के दौरान नगदी समेत चेन, अंगूठी लूटने का आरोप लगाया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी आकाश पुत्र संतराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर लगभग 1.00 बजे अचरा से अपनी गिट्टी मौरम की दुकान से बाइक से घर खाना खाने आ रहा था, तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने उसको घेर लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पीडि़त के बताएं अनुसार उसके हाथ से तीन अंगूठी, एक चेन तोडऩे तथा 30,000/- की नकदी छीन लेने का आरोप लगाया। पीडि़त के बताएं अनुसार पीडि़त से दो दिन पहले बाइक ना देने को लेकर दबंगों से विवाद हुआ था। जिसके चलते दबंगों ने मारपीट की। जिस बात की पीडि़त ने गांव के ही नामजद आरोपी आदर्श कुमार, आशीष कुमार पुत्रगण अशोक कुमार, प्रांशु पुत्र अमित कुमार, दिव्यांशु पुत्र सुमित कुमार के विरुद्ध थाने में तकरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कार्यवाहक थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पीडि़त को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा। वहीं वापस लौटकर आई पुलिस टीम ने बताया कि मामला लूटपाट का झूठा पाया गया है और मारपीट की घटना हुई है। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *