करीब पचास करोड़ से ज्यादा राम भक्त देखेंगे इस बार अयोध्या की रामलीला
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। देश की नामचीन रामलीलाओं में अपनी अमिट छाप बना चुकी अयोध्या की रामलीला को इस बार दुनिया के कोने कोने से करीब पचास करोड़ से ज्यादा राम भक्त देखेंगे। अयोध्या की रामलीला में माता सीता का किरदार निभाने आईं मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है जिसमें मुझे माता सीता का किरदार निभाने का अवसर मिल रहा है,जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।इसके लिए मैं अयोध्या वासियों का धन्यवाद करती हूं
रामनगरी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष (सुभाष मालिक)और महासचिव (शुभम मलिक) ने संयुक्त रूप से बताया कि आज मिस यूनिवर्स रिया सिंघा मां सीता के भूमिका के किरदार में नजर आएंगी। मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने कहा कि मैं अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं, जिनकी वजह से मुझे भगवान श्री राम की जन्मभूमि मे माता सीता का किरदार निभाने का सौभाग्य मिला है।उन्होंने कहा कि आज अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन चुकी है।अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि प्रभु श्री रामलला के आशीर्वाद तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शुभाशीष से विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन चुकी अयोध्या की रामलीला की शुरुआत हुई है जिसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीन कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के साथ रामनगरी के पूज्यनीय साधु संतों का निरंतर आशीर्वाद मिल रहा है।उन्होंने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में बड़े बड़े फिल्म स्टार रामायण के पात्रों का किरदार निभाते नजर आएंगे।इसमें रिंकु राजा दशरथ जी की भूमिका में, प्रतिभा सुमित्रा जी की भूमिका में,मुंबई के अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह श्रवण कुमार जी की भूमिका में,हरियाणा से जोड़िंदर हासी तड़का की भूमिका में,राम मिश्रा जी विश्वामित्र जी की भूमिका में तथा हरियाणा फतेहाबाद के मोनू मान गुरु वशिष्ठ जी की भूमिका में नजर आएंगे।श्री मलिक ने रामनगरी के साथ विश्व और देश भर के लोगों से विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला देखने तथा अपना स्नेह प्रदान करने का आह्वान किया है।
अमिताभ श्रीवास्तव
