महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाने की दिशा में काम करना होगा: रिजवान अली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनको स्वाबलम्बी बनाने की दिशा में काम करना ही सही मायने में महिलाओं के हित में कार्य करना है। महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाने की दिशा में काम करना होगा। इन बातों का इजहार श्रम विभाग के स्टेट नोडल अधिकारी सैय्यद रिजवान ने किया। मौका था न्यू लाइट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले महिला स्वाबलम्बी सम्मान समारोह के तहत महिला उधमी रोजगार सेवा सम्मान का। शहर से लगे पांचाल घाट मार्ग पर एक गेस्ट हॉउस मे महिला स्वाबलम्बी सम्मान समारोह का आयोजन न्यू लाइट आर्गेनाइजेशन की तरफ से संयोजक चॉदनी नूर व रंजना पाल ने किया। इस मौके पर रोजगार स्थापित करने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सैय्यद रिजवान अली ने सभी को ट्राफी प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर अरविन्द गुप्ता, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, महासचिव संजय सोमवंशी और फर्रुखाबाद विकास मंच के संस्थापक मोहन अग्रवाल, शुभम यादव हनी, विमल यादव एवं शिक्षक नेता डाक्टर शाकिर अली मंसूरी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सराहना की और भरपूर सहयोग की बात की। कार्यक्रम का संचालक अनवर पठान ने किया। दीपिका ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यकम चांदनी नूर, रंजना पाल और मोहम्मद सलीम की देखरेख में सफल रहा हैं। इस मौके पर फरियाब खान, रोहित दीक्षित, अधिवक्ता तोसीफ अली, मेराजुद्दीन शेख, सलमान, आफताब मंसूरी, मो0 नईम, प्रशान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *