राजद के नवादा और रजौली के विधायक पहुंचे पीएम मोदी के मंच पर

बिहार: राजद को एक बड़ा झटका लगा जब नवादा सदर और रजौली के विधायक दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के दौरान भाजपा के मंच पर नजर आए। दोनों विधायकों की मंच पर मौजूदगी ने राजद की परेशानी बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गयाजी पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के बाद अब बिहार में आरजेडी को झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में आरजेडी के दो विधायक भी शामिल हुए थे। यही नहीं उन्होंने मंच भी साझा किया। अब तस्वीरों के सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवादा से राजद विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर को पार्टी की गतिविधियों से अलग किया जा चुका है। इसके बाद ये दोनों विधायक आज पीएम मोदी के मंच पर नजर आए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद थे। दोनों ही आरजेडी के विधायक पिछले कई दिनों से अपनी पार्टी से दूरी बनाए हुए थे, हालांकि पार्टी ने भी उन्हें कार्यक्रमों से दूर कर रखा था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

यह है असली वजह

विभा देवी और प्रकाश वीर को आशंका थी कि पार्टी आगामी चुनावों में टिकट वितरण को लेकर नया समीकरण अपना सकती है, जिससे उनके राजनैतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। इसी असंतोष की परिणति पीएम मोदी की सभा में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति के रूप में सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *