मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दी गयी तहरीर में अंकित सिंह यादव पुत्र अजय यादव निवासी ग्राम रम्पुरा थाना मोहम्मदाबाद ने कहा है कि वह अपने ६८ वर्षीय दादाजी कृपाल सिंह यादव पुत्र स्व0 शेर सिंह यादव को लेकर १९ फरवरी को संकिसा से मोहम्मदाबाद की तरफ बस संख्या-यूपी८२जे९८९२ से जा रहा था, तभी रास्ते में टेंपो को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसके दादाजी गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। उसने दादाजी को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया था। हालत गम्भीर होने पर उन्हें डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। हालत नाजुक देख पीडि़त उनको लेकर कानपुर लाला लाजपतराय संयुक्त चिकित्सालय (हैलट) ले गया था। जहां इलाज के दौरान २८ फरवरी को उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *