देवरिया जिले में गुरुवार को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस मदनपुर-बरांव मार्ग से होकर आजमगढ़ जा रही थी. बहसुआं गांव के निकट बस को कपरवार की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बिरवापुर गांव निवासी युवक बिट्टन (20) और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर भीषण टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के बहसुआं गांव के निकट बस को कपरवार की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में सवार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बिरवापुर गांव निवासी युवक बिट्टन (20) और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।
जबकि बस में दाहिने तरफ सवार सुरेंद्र सोनकर(35) पुत्र धंजू निजामाबाद, आजमगढ़, रूना पत्नी सुरेंद्र सोनकर निजामाबाद, आजमगढ़, अनुराधा(11) पुत्री शब्बू मऊ, शिवा पुत्र शंभूशंकर औरंगाबाद मऊ, इमान(1) पुत्र सहबाज मदनपुर, गरिमा(15) पुत्री कैलाश पति बड़हलगंज, ऊषा सिंह(36) पत्नी दीनानाथ सिंह, मोहरा देवरिया, बेचन(62) पुत्र जीवबंधन चिलवा मोहान, रुद्रपुर, ज्ञानमती(55) पत्नी बेचन चिलवा मोहान, रुद्रपुर, जोखनी(50) पत्नी दीनानाथ बाराबंकी, दीनानाथ(60) पुत्र कालीचरण बाराबंकी, सेराज(40) पुत्र अब्दुल मजीद रुद्रपुर, सोना देवी(30) पत्नी लालमोहन रुद्रपुर, आशा(38) पत्नी शेषनाथ लार टाउन घायल हो गए।सभी को महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसा होता देख आसपास के गांवों के लोग दौड़ पड़े। जबकि मौके पर सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव, मदनपुर इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह मय फोर्स पहुंच गए। सीओ रुद्रपुर ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर गया था। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
