फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पिछले दिनों 26 जुलाई को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा फर्रुखाबाद रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद में टाउन हॉल से चिलसरा रोड होते हुए शमशाबाद और बदायूं तक जाने के लिए बस प्रतिदिन चलाए जाने की मांग की गई थी। जिसको स्वीकृति दी गई थी। रविवार को टाउन हॉल से चिलसरा होते हुए शमशाबाद तक एक बस चलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। इस बस के चलने के प्रारंभ होने के पहले दिन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा चिलसरा में उपर्युक्त बस के चालक और परिचालक का स्वागत और अभिनंदन फूल माला बनाकर किया गया। रोडवेज कर्मचारियों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। चालक यादराम लोधी और परिचालक अभय मिश्रा है। दोनों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, जिला महामंत्री आनंद मोहन वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, राजीव पुरवार, प्रीति गुप्ता, श्रद्धा दुबे, अर्चना द्विवेदी, कल्लू गुप्ता, नीरज गुप्ताए, ग्राम प्रधान राम लडै़ते, मुकेश बाथम, संजय आदि मौजूद रहे।
चिलसरा मार्ग पर रोडवेज बस सेवा हुई शुरु, व्यापारियों ने किया स्वागत
