पीली पट्टी के अंदर ही खड़ी होगीं रोडवेज की बसें

नगर पालिका व पीडब्लूडी ने किया चिन्हांकन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज विभाग की बसें पीली पट्टी नगर पालिका के फुटपाथ पर नहीं खड़ी हो पायेगी। इसके लिए नगर पालिका व पीडब्लूूडी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चिन्हांकन कर दोनों तरफ पीली पट्टी डलवा दी और हिदायत दी है कि इस पीली पट्टी के बाहर कोई भी बस नहीं खड़ी होगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जाम की समस्या उत्पन्न हो इसलिए यह सब किया गया है। पीली पट्टी बनवाने के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के अलावा पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियंता व जेई ने पूर्वी गेट पर चिन्हांकन किया। रोडवेज परिसर व पश्चिमी गेट का चिन्हांकन नगर मजिस्टे्रट की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने करवाया। एआरएम ने बताया कि दोनों विभाग के अधिकारियों ने आकर चिन्हांकन किया है। जिस स्थान पर चिन्हांकन हुआ है वह रोडवेज परिसर का है। अधिकारियों के निर्देशानुसार चिन्हांकन हुआ। जिससे जाम की स्थिति से निजात मिलेगा। पीले पेंट से रोडवेज परिसर में पट्टी खींची गयी। दोपहर बाद ४ पहिया ठेली वाले लगाकर फुटपाथ को फिर घेर लिया। कुछ ही घंटे तक फुटपाथ खाली रहा। उसके बाद फिर अतिक्रमण हो गया। इस दौरान नगर मजिस्टे्रट, सीओ सिटी, एआरएम, ईओ, टीएसआई व कादरीगेट थानाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *