नई दिल्ली: तमिलनाडु के मयिलादुथुरै लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद आर0 सुधा के साथ दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में लूट की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि पोलैंड एम्बेसी के पास उनकी सोने की चेन छीन ली गई और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी है। सांसद आर0 सुधा ने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में, सुश्री सुधा ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव पर खेद व्यक्त किया। जिसके परिणामस्वरूप उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में भी एक सांसद पर हमला हुआ। सुधा ने कहा कि उन पर हुए हमले से वह आहत हैं। सुबह लगभग 6.15-6ण्20 बजे, जब हम पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास थे, एक आदमी जिसने पूरा हेलमेट पहना हुआ था और जिससे उसका चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था। स्कूटी चला रहा था और विपरीत दिशा से हमारे पास आया और मेरी सोने की चेन छीनकर भाग गया।
चूँकि वह विपरीत दिशा से धीरे धीरे आ रहा था, मुझे शक नहीं हुआ कि वह चेन स्नैचर हो सकता है। जैसे ही उसने मेरी गर्दन से चेन खींची, मेरी गर्दन पर चोटें आईं, उसके पत्र में लिखा है। यह वारदात राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में हुई, जहां कई देशों के दूतावास मौजूद हैं। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
