
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एन्टी डकैती कोर्ट में पेशी पर आए विकास यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी खंदिया थाना मऊदरवाजा का लूट के मामले में मुकदमा विचाराधीन है जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 2018 में थाना मऊदरवाजा में अपराध संख्या 552/2018 भारतीय दण्ड संहिता की धारा 394 आई.पी.सी. लूट के मामले में विकास, शुभम कुमार, चन्दन के विरूद्ध दर्ज हुआ था। विकास की जमानत याचिका न्यायालय के द्वारा मंजूर हुई थी। जमींदार, सुभाष दीक्षित व अजय सिंह के सम्बंध में थाने में 14 सितम्बर 2023 को सत्यापन आख्या प्रस्तुत की गई थी, लेकिन थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बताया कि मेरे द्वारा जमींदार के सत्यापन के सम्बंध में कोई रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गयी है। उक्त मामले में न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने 16 सितम्बर को विकास के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए थे। शनिवार को न्यायालय ने विकास के विरुद्ध गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। मौका पाकर विकास ने न्यायालय से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे भागकर पकड़ लिया, लेकिन यदि पुलिस जरा भी लापरवाही बरतती, तो वह भाग जाता। उक्त मामले में सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तिथि नियत की गयी है।
