समृद्धि न्यूज। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राबड़ी आवास दस सर्कुलर रोड पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके करीबी संजय यादव व रमीज पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि चुनावी हार पर सवाल करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया और अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों सहयोगियों के कारण उन्हें परिवार व राजनीति छोडऩे को मजबूर होना पड़ा। अब दिल्ली के लिए रवाना हो गईं, ये वही घर है जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रहते हैं। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, मेरा कोई परिवार नहीं है, उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है, सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है?
#WATCH पटना, बिहार: RJD नेता रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने पर कहा, "मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है… सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है?…" pic.twitter.com/XcgyhKV8RA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2025
रोहिणी आचार्य ने कहा, मेरा कोई परिवार नहीं है। अब ये जाकर संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से जाकर पूछिए, मेरा कोई परिवार नहीं है। इन्हीं लोगों ने मुझे घर से निकाला है, इनको हार की जिम्मेदारी लेनी नहीं है, पूरी दुनिया बोल रही है, जो चाणक्य बनेगा सवाल उसी से किया जाएगा ना! जब कार्यकर्ता चाणक्य से सवाल कर रहा है, सब सवाल कर रहे हैं कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ? जब संजय, रमीज और तेजस्वी यादव का नाम लो तो आपको घर से निकाल दिया जाएगा। आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवाई जाएगी और चप्पल उठाकर आपको मारा जाएगा।
#WATCH | Patna, Bihar | Lalu Prasad Yadav and Rabri Devi's daughter Rohini Acharya says, "I have no family. You can go and ask this to Sanjay Yadav, Rameez, and Tejashwi Yadav. They are the ones who threw me out of the family. They don't want to take any responsibility… The… https://t.co/gnbGFxkn9z pic.twitter.com/rPesGCoXLG
— ANI (@ANI) November 15, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका कोई परिवार नहीं है और जो भी जिम्मेदारी है, वह तेजस्वी और उनके साथियों की है। रोहिणी के मुताबिक, पार्टी की हार के लिए जवाबदेही मांगना उनके खिलाफ हो गया। पहले अलगाव की घोषणा करते हुए रोहिणी ने लिखा कि वह राजनीति और परिवार दोनों छोड़ रही हैं और इसके लिए उन्हें मजबूर किया गया। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि रोहिणी ने लालू यादव को बचाने के लिए अपनी किडनी तक दान दी थी और अब परिवार का इस तरह टूटना दुखद है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार किसी एक व्यक्ति की वजह से टूट रहा है तो यह सही नहीं है। यह बयान राजनीतिक स्तर पर भी नया विवाद जोड़ रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू यादव की पार्टी और परिवार दोनों में घमासान मचा है।
