रोटरी मंडल की यात्रा पहुंची जनपद, हुआ स्वागत

समृद्धि न्यूज। शांति सद्भावना और भाईचारे के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी मंडल 3110 के मंडल अध्यक्ष रोटरी राजन विद्यार्थी के नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट पीस रैली का आयोजन किया गया। जो बरेली शहर से प्रारंभ होकर मंडल के विभिन्न शहरों में शांति और सद्भभावना का संदेश देते हुए फर्रुखाबाद जनपद पहुंची है। यह यात्रा 18 फरवरी को बरेली से प्रारंभ हुई थी। वहां से पीलीभीत, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, रामपुर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, उन्नाव होकर फर्रुखाबाद पहुंची है। रोटरी मंडल अध्यक्ष रोटरी राजन विद्यार्थी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री रोटरी मोहन गुप्ता और रैली के अध्यक्ष रोटरी मनीष शर्मा फर्रुखाबाद बॉर्डर पर पहुंचे। रोटरी क्लब फर्रुखाबाद के अध्यक्ष डॉक्टर वीके गुप्ता, सचिव रोटरी दीपक खन्ना और सभी सदस्यों ने रैली का स्वागत किया तथा सभी फतेहगढ चौराहा, भोलेपुर, मेमोरियल हॉस्पिटल होते हुए आवास विकास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां पर सभी रोटरी सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल रहे। रोटरी राजन विद्यार्थी ने इस शांति रैली के बारे में सभी को संबोधित किया। मनोज अग्रवाल व वत्सला अग्रवाल ने और बाहर से आए रोटरी के पदाधिकारियों ने संबोधन किया। अध्यक्ष डॉ वीके गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया। संचालन रोटरी डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *