गंगा दशहरा पर्व को लेकर रुट किया डायवर्जन….

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा दशहरा पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने रुट डायवर्जन किया है।जारी आदेश में कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को गुरसायगंज से छिबरामऊ के डायवर्ट किया गया है। छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को थाना जहानगंज के सामने रोका जायेगा। मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहक वाहन को मोहम्मदाबाद की चौकी मदनपुर व रोहिला तिराहा के पास रोका जायेगा। जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को ब्राहिमपुर थाना अलीगंज बार्डर पर व कस्बा कायमगंज के बाहर पितौरा/बेरिया तिरहे पर रोक जायेगा। जनपद बरेली से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर में उपयुक्त स्थान पर रोका जायेगा। जनपद शाहजहांपुर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर रोका जायेगा। जनपद हरदोई से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को रुपापुर थाना पाली जनपद हरदोई में रोका जायेगा। जनपद शाहजहांपुर से जलालाबाद से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को डबरी चौराहा के पास उपयुक्त स्थान पर रोका जायेगा। जनपद कन्नौज, गुरसहायगंज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को खुदागंज के पास उपयुक्त स्थान पर रोका जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *