*एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साइवर क्राइम के जरिए ग्राम विकास अधिकारी व उनकी पत्नी के खाते से 107693 की नगदी पार कर दी। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र मोहल्ला गढ़ी असरफ अली बाईपास निवासी रामवीर शाक्य पुत्र स्व0 गेंदालाल ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उनकी तैनात मोहम्मदाबाद विकास खण्ड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर है। पीडि़त ने दर्शाया कि उनका खाता बैंक इंडिया की शाखा अजमतपुर में तथा उनकी पत्नी सुमन लता शाक्य का खाता मोहम्मदाबाद भारतीय स्टेट बैंक में है।
१९ मई को पत्नी के इलाज के उत्तराखण्ड के काशीपुर स्थित एक हॉस्पिटल गूगल पर सर्च कर रहे थे। उसी समय हेल्पलाइन बुकिंग पर दिये गये नम्बर पर कॉल की। तो उधर कॉल आयी कि इसी व्हाट्सप नम्बर पर मरीज का नाम दिखाने की तारीख २५ मई भर दो तो मैंने भर दी। उसी ऑनलाइन बुकिंग एप पर १० रुपये फोन-पे पर यूपीआई कर ले लिया। जब उसने बैंक का नाम पूछा तो मैने फ्राड समझकर आगे की प्रक्रिया बंद कर दी। पीडि़त ने दर्शाया कि उसके पास सहायक विकास अधिकारी का भी प्रभार है। 20 मई को गौशालाओं के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी। बैठक के बाद कुछ समय बाद मेरे खाते से 88 हजार निकासी का मैसेज आया। घर पहुंचने पर पत्नी का मोबाइल चेक किया तो पत्नी के खाते से भी रुपये निकाजी का मैसेज था। दोनों खातों से कुल 107693 पार थे। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
ग्राम पंचायत सचिव व उनकी पत्नी के खाते से 107693 रुपये पार.
