समृद्धि न्यूज। आई लव मोहम्मद का विवाद अब महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में भी पहुंच गया है। यहां बवाल के बाद भीड़ को तितर&बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में रंगोली विवाद ने कुछ ही समय में हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यवतमाल में अहिल्यानगर घटना पर कहा कि हमें देखना होगा कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। हमें इसकी भी जांच करानी होगी कि कौन है जो सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, क्या कोई लोकसभा चुनाव के दौरान की तरह हमें धु्रवीकरण करने की कोशिश कर रहा है।
#WATCH | Yawatmal: On the Ahilyanagar incident, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "We will have to see if there is a conspiracy behind this. We also need to see who is trying to spoil the social environment. Is anyone trying to polarise us in the same way that was attempted… https://t.co/uUHyVDfpEp pic.twitter.com/sYV9KHpm9U
— ANI (@ANI) September 29, 2025
हर किसी को अपनी धार्मिक प्रथाओं का पालन करने का अधिकार है, लेकिन लोगों के बीच इस तरह तनाव पैदा करना पूरी तरह से गलत है। अहिल्यानगर पुलिस ने एक प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद 30 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए थोड़ी लाठीचार्ज भी करनी पड़ी। यह घटना आज सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई। नवरात्रि उत्सव के दौरान किसी ने एक रंगोली बनाई थी, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक तत्व शामिल थे। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है और शहर में पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। पुलिस की मानें तो अब स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और पुलिस की टीम अलग-अलग जगह पर तैनात कर दी गई है।
