समृद्धि न्यूज। वाराणसी में जब तक युद्ध चल रहा था तब तक देशभक्ति की दिशा में मां भगवती की आराधना एवं महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक सभी सैनिकों की रक्षा के लिए निरंतर चल रहा था। आज उसका समापन हुआ है तो सैनिकों की संपूर्ण रक्षा के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर बोस एवं ज्योतिवास्तुविद डॉ0 सुरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य रूप से राजू चक्रवर्ती, गोल्डन क्लब संरक्षक राजेंद्र त्रिपाठी, लवकुश त्रिपाठी, राम अवतार द्विवेदी, दुर्गा बोस, समाजसेवी गौरव त्रिपाठी, अखिलेश अखिल भारत हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष शंभू साहनी, अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीकांत पांडे शामिल रहे।
सैनिकों की रक्षा के लिए रुद्राभिषेक महामृत्युंजय जाप का हुआ आयोजन
