किसान नेता की पहल पर रुनी चुरसाई की विद्युत व्यवस्था बहाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिले में चल रही बिजली समस्या को लेकर आलू विकास एवं विपणन संघ के निदेशक किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कक्ष में किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक में रुनी चुरसाई की विद्युत आपूर्ति आज ही शुरु कराने का अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश अधीक्षण अभियंता ने दिए।
किसानों की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अधिशाषी अभियंता ग्रामीण व नगर के साथ किसानों की समस्याओ पर विचार किया। अरविंद राजपूत ने कहा कि पोल टूटने के कारण पांच दिन से चुरसाई व आसपास के गांव में आपूर्ति ठप है। अधीक्षण अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारियों को हर हाल में आज से आपूर्ति शुरु कराने के निर्देश दिए। पंकज कटियार ने कहा कि कीरतपुर की आपूर्ति लाइन बागों से होकर निकली है, इस कारण आये दिन फाल्ट से आपूर्ति बाधित होती है। यह लाइन रम्पुरा की तरफ से जोड़ दी जाए। योगेश कटियार उर्फ मंजू तथा मनोज कटियार ने बताया कि भोलपुर होली मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगने के बाद तीन गुना अधिक बिल आ रहे है। अधीक्षण अभियंता ने जांच कराकर बिल ठीक कराने का आश्वासन दिया। अशोक कटियार ने कहा कि अन्नदाता किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु योगी सरकार गभीर है। सरकार की मंशा के अनुरुप काम न करने पर दोषी अधिकारी दंडित होगें। इस अवसर पर राजीव यादव लालू, बंगाली, सीटू, उत्तम यादव, पंकज कटियार, लियाकत खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *