पटना में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की हत्या, खेत पर कर रहे थे काम

समृद्धि न्यूज। बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, पटना के पिपरा इलाके में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह खेत में काम कर रहे थे, तभी बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पटना के पिपरा इलाके में 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी सुरेन्द्र कुमार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर शाम शेखपुरा गांव में उस समय हुई जब सुरेंद्र कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेत में गोली चलने की आवाज सुनी। इस मामले में मसौढ़ी के उप-मंडल अधिकारी (एसडीपीओ-2) कन्हैया सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी बेहोश अवस्था में पड़े हैं।
वहीं दूसरी घटना में पुलिस ने बताया कि पटना के कंकड़बाग इलाके में शनिवार शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने एक पार्क में कई राउंड हवाई फायरिंग की। घटना शाम करीब 7 बजे हुई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। एसडीपीओ सदर 1 अभिनव ने कहा शाम करीब 7 बजे पुलिस की एक टीम ककड़बाग पार्क के पास गश्त कर रही थी, तभी उन्हें तेज आवाजें सुनाई दीं। जब अधिकारी यहां पहुंचे और जांच की, तो उन्होंने देखा कि कुछ युवक भाग रहे थे। वह मौके से फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो उन्हें एक देसी पिस्तौल मिली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *