
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सांस्थान में 30 दिवसीय सेलफोन रिपेयरिांग एण्ड सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी एस0के0 तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रशिक्षार्थियों को गहनता से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया व उनके उज्जजवल भविष्य की कामनायें की। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबधंक राजेंद्र प्रसाद ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आरसेटी निदेशक मो0 शाह नवाज ने विशिष्ट अतिथि जिला विकास प्रबंधक नबार्ड अनुपम दत्ता को बुके देकर स्वागत किया। संचालन आरसेटी फैकल्टी दिव्यांशु मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में कई रोजगार परक प्रशिक्षण जैसे- ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट व महिला टेलर आदि नि:शुल्क कराये जाते है। प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण प्रत्येक दिवस में होते है। इस अवसर पर फैकल्टी योगेन्द्र पाल, कार्यालय सहायक सोमेन्द्र शर्मा, राहुल कुमार व प्रशिक्षार्थी अंकुर दुबे, मोहित कुमार, ब्रजभान सिंह, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
