फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी के आदेशानुसार बुधवार को नगर कमेटी अमृतपुर का नगर अध्यक्ष सचिन गुप्ता को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में जिले के सभी तहसीलों की कमेटियों का नवीन गठन किया जा रहा है। सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के प्रयास से संगठन का विस्तार किया जा रहा है। नीमकरोरी अध्यक्ष के बाद अमृतपुर अध्यक्ष का मनोनयन हुआ है। महिला जिलाध्यक्ष अभी का नाम अभी तक प्रस्तावित नहीं हुआ है। मंथन जारी है। जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने बताया कि २० जुलाई को ठंडी सडक़ स्थित घूंघट पैलेस में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष भाग लेंगे और नये पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी। सभी कार्यकर्ता तैयारियों में लगे है। बाजार में व्यापारियों को कार्ड वितरित किये जा रहे है। फतेहगढ़ में नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता तैयारियों में लगे है। वहीं युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल एवं युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, फतेहगढ़-फर्रुखाबाद के अलावा मोहम्मदाबाद, खिमसेपुर, नीमकरोरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में व्यापारियों को आमंत्रण कार्ड वितरित कर रहे है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापार मण्डल के पदाधिकारी जुटे है।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अमृतपुर के अध्यक्ष बने सचिन गुप्ता
