सदर विधायक ने छात्राओं को वितरित किये स्मार्ट फोन

उपजिलाधिकारी बोले छात्रायें फोन का उपयोग शिक्षा में करें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज लोहियापुरम आवास विकास में छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस मौके पर छात्राओं से कहा कि गया कि वह स्मार्ट फोन का उपयोग पढ़ाई लिखाई में करें।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी तथा उप जिलाधिकारी आशीष भारद्वाज ने छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान करीब 300 स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्रायें काफी खुश नजर आयीं।

इस मौके पर सदर विधायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन का उपयोग पढ़ाई लिखायी में ही करें। उसका दुरुपयोग न करें। वहीं उप जिलाधिकारी ने कहा आज बढ़ रही संचार क्रांति में आप लोगों के लिए यह स्मार्ट फोन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह पढ़ लिखकर अपने देश व मां बाप का नाम रोशन करें। इस मौके पर ई0डी0एम0 अभिषेक चौहान, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 प्रेमलता श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर अरिमर्दन सिंह, अनुराग यादव, डॉक्टर रुबी यादव व महाविद्यालय के अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *